Pages

बुधवार, 28 जून 2017

GST में कब और कितने Types के Returns File करने हैं-

GST  कानून के तहत अगर किसी व्यवसाय का Turnover यानि की वार्षिक बिक्री (Sale) 20 लाख रूपये (North East States में 10 लाख रूपये) से अधिक हैं तो उसे GST में Registration लेना पड़ेगा और अपने द्वारा की गयी सभी वस्तुओं और सेवाओं की सप्लाई पर GST लगाना होगा| जिसकी Rates हर वस्तु और सेवा पर अलग अलग हैं| कुछ वस्तुएं और सेवाएँ GST से Exempted हैं यानि की उन पर GST नहीं लगता

GST Return क्या होता हैं-

जो व्यक्ति GST में Registered हैं उसे हर महीने Online GST Return File करने होंगे|
कोई भी टैक्स रिटर्न का मतलब टैक्स से सम्बंधित एक प्रकार की जानकारी होती हैं जिसे टैक्स डिपार्टमेंट को बताना होता हैं| GST Return में आपको विभिन्न प्रकार की जानकारी देनी होगी जैसे आपकी आपकी कौनसी वस्तु या सेवा बेच रहे हैं, आपकी Monthly Sale कितनी हुई, उस monthly sale पर कितना GST बना, आपने कितना Input ख़रीदा और उस पर कितनी GST Input Credit मिली, आपने GST का Payment करने में Input Credit का कितना Set Off क्या और कितना पेमेंट Cash में किया आदि| GST के सारे Return ऑनलाइन आपको GST Portal पर File करने होंगे

कितने प्रकार (Types) के GST Return File करने होंगे और उनकी Due Dates क्या होंगी

एक सामान्य टैक्सपेयर को GST में हर महीने तीन Return File करने होंगे और वर्ष के अंत में एक रिटर्न File करना होगा| इस प्रकार एक सामान्य टैक्सपेयर को वर्ष में करीब 37 रिटर्न फाइल करने होंगे|
Composition Scheme छोटे Taxpayers के लिए हैं जिनका वार्षिक turnover 50 लाख रूपये तक हैं| इस स्कीम के Taxpayers के लिए सरल व्यवस्था होती हैं|  Composition Scheme के तहत रजिस्टर्ड taxpayer को हर तीन महीने में एक रिटर्न फाइल करना होगा और वर्ष के अंत में एक Combined Return भरना होगा| इस प्रकार कम्पोजीशन स्कीम वाले टैक्सपेयर को आसानी होगी और वर्ष में केवल 5 ही फाइल करने होंगे|
GST Returns के Types और उनकी Due dates इस प्रकार हैं:-

 सामान्य टैक्सपेयर के लिए Return Filing Requirements – 37 Returns

GST ReturnInformationDue Date
GSTR-1आउटपुट सप्लाई और टैक्स की जानकारीअगले महीने की 10 तारीख
GSTR-2इनपुट सप्लाई और क्रेडिट की जानकारीअगले महीने की 15 तारीख
GSTR-3मासिक विवरणअगले महीने की 20 तारीख
GSTR-9वार्षिक विवरणअगले वित वर्ष के 31 दिसंबर

Composition Scheme Taxpayer के लिए Return Filing Requirement – 5 Returns             

GST ReturnInformationDue Date
GSTR-4त्रैमासिक विवरण – Quarterly  तीन महीने समाप्ति के अगले महीने की 18 तारीख
GSTR-8वार्षिक विवरणअगले वित वर्ष के 31 दिसंबर

 Return Matching Under GST

GST के तहत सभी प्रक्रिया online होगी और इसमें Supplier की Output इनफार्मेशन को Receiver की Input इनफार्मेशन के साथ मिलान किया जाएगा और Receiver को इनपुट क्रेडिट तभी मिलेगी जब उसकी Input Details उसके Supplier की Output details के साथ match हो जाए

1 टिप्पणी: